फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ग्रीन गैस कंपनी का कर्मचारी बता ठगे 7.08 लाख रुपये

Thu, 27 Aug 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रीन गैस कंपनी का कर्मचारी बताकर साइबर जालसाजों ने पीजीआई के साउथ सिटी निवासी भगवंत पांडेय के खाते से 7.08 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

भगवतं पांडेय के अनुसार, 17 अगस्त को उन्हें एक मेसेज मिला। इसमें बताया गया कि उनका ग्रीन गैस खाता अपडेट नहीं है और कनेक्शन काट दिया जाएगा। मेसेज में दिवेश नाम के व्यक्ति का मोबाइल नंबर था। उन्होंने उस नंबर पर संपर्क किया। फोन उठाने वाले ने खुद को ग्रीन गैस का कर्मचारी बताया। उसने नया कस्टमर रिलेशनशिप नंबर सक्रिय करने के लिए 13 रुपये का भुगतान मांगा। भुगतान न होने पर जालसाजों ने एक स्क्रीनशॉट भेजा। स्क्रीनशॉट खोलते ही उनके खाते से कई बार में 7.08 लाख रुपये कट गए। एडीसीपी क्राइम किरण यादव ने बताया कि मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर जिन खातों में रकम ट्रांसफर हुई है उनका विवरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें