फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लूट के अगले दिन किसान ने दो आरोपियों को खुद पकड़वाया

Thu, 27 Aug 2026 02:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। कांधी कुर्सी निवासी किसान राजकिशोर और उनके साथी ललित सिंह को मंगलवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने अगवा कर लिया। दोनों को अतरौली के जंगल में ले जाकर 30 हजार रुपये लूट लिए गए। पीड़ितों का आरोप है कि घटना की सूचना डायल 112 पर देने के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। बुधवार को राजकिशोर ने लूट में शामिल दो युवकों को पहचानकर पकड़ लिया। राहगीरों की मदद से दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

राजकिशोर के मुताबिक, मंगलवार शाम वह ललित सिंह के साथ कोल्ड स्टोरेज से 30 हजार रुपये लेकर बाइक से घर लौट रहे थे। सृष्टि अपार्टमेंट के पास छह युवकों ने उनकी बाइक रोक ली। आरोप है कि बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की और फिर अलग-अलग बाइकों पर बैठाकर अतरौली के जंगल में ले गए। वहां दोनों से 30 हजार रुपये छीन लिए गए।
राजकिशोर ने बताया कि घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर सूचना दी। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को चौकी ले गई। उनका आरोप है कि वहां शिकायत दर्ज नहीं की गई। बुधवार को वह साथी के साथ सेक्टर-जे चौकी जा रहे थे। इसी दौरान उन्हें लूट में शामिल दो युवक दिखाई दिए। उन्होंने दोनों को पहचान लिया और राहगीरों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें