लखनऊ। साइबर जालसाज ने महानगर के बादशाहनगर निवासी आशुतोष अग्निहोत्री के सिम कार्ड का क्लोनिंग कर उनके खाते से 4.18 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने महानगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
आशुतोष के अनुसार, चार फरवरी को दोपहर करीब 1:30 बजे से रात नौ बजे तक सिमकार्ड सस्पेंड हो गया। उन्होंने मोबाइल में पड़े सिम का पिन कई बार बदलने की कोशिश की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अगले दिन जब वह जियो स्टोर पहुंचे तो पता चला कि किसी ने उनके सिमकार्ड की क्लोनिंग की है। उन्होंने सिम डालकर मोबाइल ऑन किया तो बैंक ट्रांजेक्शन के कई मेसेज आए। मेसेज में 4.18 लाख रुपये निकलने की बात थी। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक, मामले की तफ्तीश साइबर सेल कर रही है।