फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान के घर से 35 हजार नकद और जेवर चोरी

Mon, 19 Oct 2026 01:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माल। मड़वाना गांव में शनिवार रात चोरों ने किसान रमेश कुमार के घर में सेंध लगाकर 35 हजार रुपये नकद और जेवरात चोरी कर लिए। चोरों ने गांव के अनिल के घर में भी सेंध लगाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन

रमेश कुमार के मुताबिक, शनिवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो गए थे। देर रात चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर घर में घुसे और बक्से व अलमारी का ताला तोड़कर नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। रविवार सुबह जागने पर परिवार को घर का सामान बिखरा मिला और चोरी का पता चला। माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें