फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मां के अंतिम संस्कार में गए कारोबारी के घर से 32 लाख की चोरी

Thu, 18 Dec 2025 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
चारी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
विज्ञापन
लखनऊ। पारा के देवपुर नई बस्ती निवासी कारोबारी राकेश यादव के मकान का ताला तोड़कर चोर 25 लाख के जेवर और सात लाख रुपये चोरी कर ले गए। घटना के वक्त कारोबारी परिवार के साथ मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने गांव गए थे।
विज्ञापन


कारोबारी राकेश यादव के मुताबिक 11 दिसंबर को उनकी मां का निधन हो गया था। वह पत्नी सुमन, बेटे रितेश, बेटी शुभांगी व जाह्नवी के साथ उन्नाव के बांगरमऊ स्थित पैतृक गांव गए थे। मंगलवार रात करीब दो बजे तीन नकाबपोश चोर गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी में रखे सात लाख नकद और 25 लाख रुपये के जेवर चोरी कर ले गए। बुधवार सुबह रितेश जब घर पहुंचे तो उनको चोरी का पता चला। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि चोरी का केस दर्ज किया गया है। फुटेज में नकाबपोश तीन चोर नजर आए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।

कारोबारी राकेश के अनुसार बेटे रितेश की 16 फरवरी को वरीक्षा और गोद भराई तय थी। चोर सगाई के लिए रखे जेवर समेत पत्नी और बेटियों के जेवरात भी उठा ले गए।

चारी के बाद बिखरा पड़ा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें