गुडंबा। कल्याणपुर निवासी सेवानिवृत्त बैंक कर्मचारी विनय कुमार सिंह ने जियान इमीग्रेशन कंसल्टेंट कंपनी के निदेशक जावेद खान पर बेटे को रूस में नौकरी दिलाने के नाम पर 29.95 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। विनय की तहरीर पर गुडंबा थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विनय के मुताबिक, कुछ समय पहले उनकी मुलाकात जावेद से हुई थी। जावेद ने बेटे ऋषभ की रूस में नौकरी लगवाने का भरोसा दिया और इसके एवज में रकम ली। आरोप है कि 15 दिसंबर 2025 को आरोपी ने ऋषभ को नौकरी का ऑफर लेटर दिया। जांच कराने पर लेटर फर्जी निकला। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने इन्कार कर दिया। इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।