फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कैंट, मध्य विधानसभा क्षेत्र में 2.17 करोड़ रुपये से चमकेगा विकास

विज्ञापन
विकास कार्य का ​शिलान्यास करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व अन्य।
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कैंट और मध्य विधानसभा क्षेत्र में 2.17 करोड़ रुपये से विकास कार्य कराएगा। इसमें मध्य क्षेत्र में 1.34 करोड़ रुपये से 10 और कैंट इलाके में 0.83 करोड़ से चार काम कराए जाएंगे।
विज्ञापन

14 विकास कार्यों का शनिवार को उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने भाजपा के वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, सदस्य विधान परिषद मुकेश शर्मा और महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ

शिलान्यास किया। सहकारिता भवन में आयोजित कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ के विकास का जो सपना अटलजी ने देखा था, उसे धरातल पर उतारने का काम रक्षा मंत्री व सांसद राजनाथ सिंह कर रहे हैं। राजधानी में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार काम हो रहे हैं।
विज्ञापन


नीरज सिंह ने कहा कि रक्षा मंत्री के प्रयासों से बहुत से ऐसे काम भी हो रहे हैं, जिनकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। मुकेश शर्मा ने कहा कि राजनाथ सिंह लखनऊ के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। आनंद द्विवेदी ने कहा कि लखनऊ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

विकास कार्य का शिलान्यास करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व अन्य।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें