भाषा विश्वविद्यालय में दीक्षांत से पहले पूर्व अभ्यास कार्यक्रम के तहत मंच से छात्रा को डिग्री द
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में शनिवार को दीक्षांत समारोह का पूर्वाभ्यास हुआ। विवि के सामाजिक विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता प्रो. चंदना डे ने राज्यपाल और मुख्य अतिथि फिल्म निर्देशक मुजफ्फर अली की भूमिका वाणिज्य संकाय के अधिष्ठाता प्रो. सैयद हैदर अली ने निभाई। विज्ञान संकाय की अधिष्ठाता डॉ. ततीर फातिमा राज्यमंत्री रजनी तिवारी व डॉ. कौशलेश शाह ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की भूमिका निभाई। पूर्वाभ्यास के दौरान दीक्षांत समारोह की सभी औपचारिकताओं का अभ्यास किया गया। प्रो. मसूद आलम, प्रो. तनवीर खादिजा, उप-पंजीयक मोहम्मद साहिल सहित विवि के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे। विवि का दसवां दीक्षांत समारोह 14 अक्तूबर को होगा। स्नातक में रहमाना, धर्मेश यादव और अपूर्व द्विवेदी ने तीन-तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं।