फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चार लोगों से 21 लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ग्रीन गैस कनेक्शन का मीटर अपडेट करने और बिल जमा करने का झांसा देकर साइबर ठगों ने चार लोगों के बैंक खातों से 21 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ितों ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, सआदतगंज और गाजीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज के दौलतगंज निवासी शीला देवी के मुताबिक उनके पास चार सितंबर की सुबह 9:34 बजे व्हाट्सएप कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को ग्रीन गैस कंपनी का प्रतिनिधि बताकर मीटर अपडेट कराने के लिए भुगतान करने के लिए कहा। रकम न देने पर कनेक्शन काटने की धमकी दी। इस पर उन्होंने कॉल काट दी। 14 सितंबर को उनके मोबाइल पर 12 ट्रांजेक्शन के मेसेज आए। जांच करने पर पता चला कि उनके दो बैंक खातों से 9.29 लाख रुपये निकाल लिए गए हैं।
सरस्वतीपुरम निवासी राजेंद्र राम को बिल जमा करने के नाम पर 13 सितंबर को कॉल कर एपीके फाइल भेजी गई। इस पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक हो गया और खाते से कई बार में 7.38 लाख रुपये निकाल लिए गए। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर आलोक राय ने बताया कि दोनों पीड़ितों की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों की रकम फ्रीज कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

साइबर ठगों ने सआदतगंज निवासी राहुल रत्न सिंह के खाते से 1.64 लाख और गाजीपुर क्षेत्र निवासी रंजना रस्तोगी के खातों से 2.69 लाख रुपये निकाल लिए। दोनों थाने के प्रभारियों के मुताबिक मामले की तफ्तीश साइबर सेल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें