फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिलिंडरों के साथ यात्रा कर रही महिला को लेकर रातभर टहलती रह गई आरपीएफ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दुर्गियाना एक्सप्रेस में एलपीजी सिलिंडरों के साथ यात्रा करने वाली महिला को चारबाग स्टेशन पर आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया। खास यह है कि स्टेशन पर महिला लाॅकअप नहीं होने के कारण आरपीएफ उसे लेकर रातभर टहलती रही। हजरतगंज महिला थाने से लेकर नारी निकेतन तक आरपीएफ कर्मी गए लेकिन कोई भी महिला को रात में रखने के लिए तैयार नहीं हुआ।
विज्ञापन



थक हार कर रेलवे स्टेशन पर सीसीटीवी की नजर में महिला को बिठाया गया। मामला बीते बृहस्पतिवार रात का है। मूलरूप से जालंधर की रहने वाली राजवंत काैर कोलकाता से अमृतसर जाने वाली ट्रेन दुर्गियाना एक्सप्रेस में यात्रा कर रही थी। उसके पास गैस सिलिंडर थे। सहयात्रियों ने इसकी शिकायत रेलवे प्रशासन से की। ट्रेन जब चारबाग स्टेशन पहुंची तो आरपीएफ कर्मियों ने महिला को नीचे उतारा। साथ ही ज्वलनशील पदार्थ लेकर यात्रा करने के आरोप में गिरफ्तार किया। इसके बाद आरपीएफ के सामने असल समस्या खड़ी हुई। स्टेशन पर महिला लाॅकअप नहीं है। ऐसे में नियमानुसार रात में महिला यात्री को नहीं रखा जा सकता था। लिहाजा उसे हजरतगंज स्थित महिला थाने ले जाया गया। थाना स्टाफ ने महिला को रात में रखने से इन्कार कर दिया।

इसके बाद आरपीएफ कर्मी महिला को लेकर नारी निकेतन पहुंचे। वहां ऐसे मामलों में गिरफ्तार महिलाओं को रखने का कोई भी प्रावधान नहीं होने की बात कही गई। अंत टीम महिला को लेकर वापस चारबाग स्टेशन पहुंची। आरोपी को महिला सीसीटीवी कैमरे के सामने कांस्टेबल के साथ बिठाए रखा गया। शुक्रवार दोपहर आरोपी महिला को रेलवे मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। आरपीएफ प्रभारी भूपेंद्र सिंह डागर ने बताया कि महिला लाॅकअप नहीं होने की वजह से दिक्कतें पेश आईं। महिला थाने व नारी निकेतन में महिला को ले जाया गया, जहां से मदद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन



महिला लाॅकअप की है जरूरत
चारबाग रेलवे स्टेशन उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रमुख स्टेशनों में शुमार है। जहां 180 से अधिक ट्रेनों व डेढ़ लाख यात्रियों की आवाजाही है। लेकिन स्टेशन पर महिला लाॅकअप नहीं है। ऐसे में सुरक्षाबलों को असुविधाएं हो जाती हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें