फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: निजी बस की टक्कर से बाइक सवार आरपीएफ जवान की मौत, घर से ड्यूटी जाने को निकले थे

Sun, 15 Mar 2026 05:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच

सार

बहराइच में निजी बस की टक्कर से बाइक सवार आरपीएफ जवान की मौत हो गई। वह घर से ड्यूटी जाने को निकले थे। रास्ते में हादसा हो गया। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
वीरेंद्र कुमार सिंह फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बहराइच में रविवार सुबह तेज रफ्तार निजी बस की टक्कर से बाइक सवार आरपीएफ जवान की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


हादसा रामगांव थाना क्षेत्र के झिंगहा घाट बाईपास के पास हुआ। मूल रूप से फखरपुर थाना के दौहरा गांव निवासी वीरेंद्र कुमार सिंह (55) आरपीएफ में तैनात थे। रविवार सुबह वह बाइक से ड्यूटी के लिए जिला मुख्यालय जा रहे थे। बाईपास के पास तेज रफ्तार निजी बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


बताया गया कि वीरेंद्र कुमार वर्तमान में देहात कोतवाली इलाके के मोहल्ला सरस्वती नगर में परिवार के साथ रह रहे थे। एएसपी डीपी तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी की मदद से निजी बस और चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें