फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदेह के घेरे में 17 हजार आरपीएफ कांस्टेबलों की भर्ती

Fri, 06 Jun 2014 10:20 AM IST
निशांत कुमार यादव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
17 हजार आरपीएफ कांस्टेबलों की लिखित परीक्षा जालसाजों के कारण संदेह के घेरे में आ गई है। जिसके बाद आवेदन पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की राइटिंग का मिलान होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इंटरव्यू के दौरान फिंगर प्रिंट के मिलान से उन पांच अभ्यर्थियों को पकड़ा गया है, जिनके स्थान पर जालसाजों ने लिखित और शारीरिक परीक्षा दी थी।

अब रेलवे आवेदन पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की राइटिंग का मिलान करेगा। इसके लिए रेलवे राइटिंग एक्सपर्ट की मदद लेगा।

साक्षात्कार के दौरान पकड़े गए

रेलवे में 17 हजार आरपीएफ कांस्टेबलों की भर्ती परीक्षा देश भर में अलग-अलग चरणों में आयोजित की गई थी।

लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों की जगह जालसाजों ने हिस्सा लिया।

लिखित और शारीरिक दक्षता परीक्षा के बाद इन दिनों लखनऊ की तीसरी आरपीएसएफ बटालियन में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार चल रहा है।

इसमें रेलवे पहली बार बायोमीट्रिक टेस्ट ले रहा है। इस दौरान यहां पांच अभ्यथियों को पकड़ा गया।
विज्ञापन

फिर होगी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

अब रेलवे दिल्ली, हरियाणा, पंजाब में हुई भर्ती परीक्षा के सफल उम्मीदवारों की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच करेगा। रेलवे इनके आवेदन पत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं की राइटिंग का मिलान करेगा।

रेलवे ने बड़े पैमाने पर लिखित परीक्षा में धांधली होने की आशंका जताई है। इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सैकड़ों उत्तर पुस्तिकाओं को अलग कर दिया गया है।

इनमें असली आवेदकों की जगह जालसाज की राइटिंग होने की आशंका है। इन उत्तर पुस्तिकाओं और आवेदन पत्रों की राइटिंग का मिलान होगा।

राइटिंग का मिलान एक विशेषज्ञ करेंगे जिनकी तैनाती रेलवे बोर्ड ने की है। एक्सपर्ट लखनऊ आ गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें