फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जनता एक्सप्रेस समेत छह ट्रेनों के बदलेंगे रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ-रायबरेली रेलखंड के निगोहा-कनकहा स्टेशनों के बीच सब-वे के निर्माण के लिए 31 मई को सुबह 9:30 से शाम 5:30 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इस कारण जनता एक्सप्रेस सहित छह ट्रेनों के रूट बदले जाएंगे।
विज्ञापन


जानकारी अनुसार दोपहर 1:10 बजे रवाना होने वाली ट्रेन 15108 लखनऊ-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस लखनऊ से 3.5 घंटे पहले चलाई जाएगी। उधर, बनारस-देहरादून जनता एक्सप्रेस मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़-सुलतानपुर-उतरेटिया होकर आएगी।



ट्रेन 13006 अमृतसर-हावड़ा मेल भी लखनऊ पहुंचने के बाद सुल्तानपुर होकर ब्रांच लाइन से प्रतापगढ़ भेजी जाएगी। इस ट्रेन का बछरावां, रायबरेली-जायस सिटी-गौरीगंज-अमेठी का रूट परिवर्तित रहेगा। 13005 हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ पहुंचने के बाद सुल्तानपुर होकर लखनऊ की ओर चलाई जाएगी। इसी तरह पुरी-आनंद विहार नीलांचल एक्सप्रेस, बस्ती-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस और पाटलिपुत्र-जम्मूतवी एक्सप्रेस का संचालन भी बदले रूट से होगा। ट्रेन 13168 आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस को रास्ते में 90 मिनट रोकक चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें