फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जून में पंजाब की ट्रेनों समेत कई का बदलेगा रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जून में पंजाब जाने वाली ट्रेनों का संचालन सानेहवाल-अमृतसर रेलखंड पर मरम्मत कार्य के कारण प्रभावित होगा। कई ट्रेनों के रूट बदलेंगे और कुछ ट्रेनों को रोककर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


मरम्मत कार्य के लिए ब्लाक लिया जाएगा। इसकी वजह से अमृतसर की ट्रेनें तरन तारन-व्यास होकर चलेंगी। इनमें छह जून को चलने वाली 12408 अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस, अमृतसर से 6, 8 , 11, 13, 15, 18, 20 एवं 22 जून को चलने वाली 04652 अमृतसर-जयनगर स्पेशल, छह से 11, 14 एवं 23 जून को चलने वाली 14650 सरयू यमुना एक्सप्रेस और 14674 अमृतसर-जयनगर शहीद एक्सप्रेस, अमृतसर से आठ जून को चलने वाली 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस, जयनगर से नौ, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 18 एवं 19 जून को चलने वाली 14673 शहीद एक्सप्रेस और 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस भी शामिल हैं।

ये गाड़ियां भी बदले रूट से चलेंगी
न्यू जलपाईगुड़ी से 11 एवं 18 जून को चलने वाली 12407 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर एक्सप्रेस, जयनगर से 13, 15 एवं 17 जून को चलने वाली 04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल, न्यू जलपाईगुड़ी से 13 जून को चलने वाली 04653 न्यू जलपाई गुड़ी-अमृतसर स्पेशल, कटिहार से 19, 20 एवं 21 जून को चलने वाली 15707 कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस, सहरसा से 22 जून को चलने वाली 15531 सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस, दरभंगा से पांच से 11 जून, 16, 17, एवं 19 जून को चलने वाली 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस भी परिवर्तित मार्ग तरन तारन-व्यास होकर चलेंगी से चलेगी। अमृतसर से 11 जून को चलने वाली 14604 अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस, अमृतसर से 35 मिनट पुनर्निर्धारित कर और मार्ग में 25 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी। अमृतसर से 21 जून को चलने वाली 14650 अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस मार्ग में 25 मिनट, 22 जून को 22424 अमृतसर-गोरखपुर एक्सप्रेस 20 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें