परिचालन संबंधी कारणों के चलते लखनऊ से असम के मध्य चलने वाली दस ट्रेनें सात जनवरी तक बदले हुए रूट से चलेंगी।
डिब्रूगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन से छह जनवरी तक, डिब्रूगढ़ नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दो से छह जनवरी तक, डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस सात जनवरी को, लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध-असम एक्सप्रेस दो से चार जनवरी तक, चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस चार जनवरी को, नई दिल्ली डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस दो से पांच जनवरी तक व अमृतसर डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस तीन जनवरी तक बदले रूट से चलाई जाएगी।