आठवीं मोहर्रम के अवसर पर रविवार शाम 7.30 बजे दरियावाली मस्जिद से गुफरानमाब इमामबाड़ा चौक तक जुलूस की शुरुआत से समाप्ति तक यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी। एएसपी ट्रैफिक पूर्णेंदु सिंह ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन किए गए हैं।
जुलूस के दौरान प्रतिबंधित मार्ग पर एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस, स्कूली वाहन के लिए कोई रोकटोक नहीं रहेगी। किसी तरह की असुविधा, वैकल्पिक मार्ग के अभाव अथवा अन्य समस्याओं पर ट्रैफिक नियंत्रण कक्ष के नंबर 0522-2483800, 7311190195 अथवा 9454405255 पर संपर्क किया जा सकता है।
ऐसे रहेगा डायवर्जन :
- सीतापुर रोड से आने वाले बड़े व छोटे वाहन और रोडवेज बसें डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग से पक्का पुल होते हुए जिन्नातों वाली मस्जिद से बड़ा इमामबाड़ा की तरफ नहीं जा सकेंगी। इस रूट के वाहनों को डालीगंज रेलवे क्रॉसिंग पुल से कपूरथला व आईटी होते हुए आगे भेजा जाएगा।
- हरदोई रोड से आने वाले सभी बड़े वाहन चौक के बजाय बालागंज चौराहा से दाए कैंपबेल रोड से गंतव्य स्थल को भेजे जाएंगे। छोटे वाहनों को कोनेश्वर चौराहा से चौक, मेडिकल क्रॉस के बजाय घंटाघर दुर्गा देवी मार्ग तिराहा से बाएं बंधा रोड कुड़ियाघाट से दाएं नया पुल होकर आगे भेजा जाएगा।
- कैसरबाग से सीतापुर रोड की तरफ से आने वाले वाहन पक्का पुल की तरफ नहीं जाएंगे। इन वाहनों को डालीगंज पुल से दाएं आईटी चौराहा, कपूरथला से मड़ियांव होते हुए गंतव्य स्थल भेजा जाएगा।
- शाहमीना रोड तिराहा से सामान्य यातायात जिन्नातों वाली मस्जिद, पक्का पुल होकर बड़े इमामबाड़ा की तरफ नहीं जा सकेगा। यहां के वाहनों को मेडिकल कॉलेज चौराहा से डालीगंज पुल होते हुए भेजा जाएगा।
- कैसरबाग से हरदोई रोड की तरफ जाने वाले बड़े वाहन पक्का पुल, मेडिकल क्रॉस की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को डालीगंज पुल से दाएं आईटी से मड़ियांव, दुबग्गा होकर बाईपास से गंतव्य स्थल भेजा जाएगा।