फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा: इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं, आज दोपहर से बदलेगी यातायात व्यवस्था

Tue, 13 Nov 2018 11:50 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : डेमो
विज्ञापन
अखिल भारतीय भोजपुरी समाज की देखरेख में लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान गोमती तट पर छठ पूजा के मद्देनजर मंगलवार दोपहर एक बजे से शहर की यातायात व्यवस्था बदली जाएगी। अपर पुलिस अधीक्षक यातायात रविशंकर निम ने बताया कि बुधवार को भी रात तीन बजे से कार्यक्रम की समाप्ति तक ट्रैफिक डायवर्जन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


इधर न जाएं 
- चिरैयाझील तिराहा से लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ  यातायात पूरी तरह बंद रहेगा।
- पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहे से सामान्य यातायात बैकुंठ धाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज से लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ नहीं जा सकेगा।
- परिवर्तन चौक/सुभाष चौराहे से सामान्य यातायात हनुमान सेतु के रास्ते आईटी चौराहा की ओर नहीं जा सकेगा।
- नदवा बंधा मोड़ से सामान्य यातायात झूले लाल पार्क की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। 
 
Trending Videos

यहां देखें, पार्किंग व्यवस्था

- फोटो : डेमो
इधर से जाएं 
- चिरैयाझील तिराहे से सहारागंज, सिकंदर बाग, वाईएमसीए बिल्डिंग चौराहा, पीएनटी (बालू अड्डा) या क्लार्क अवध तिराहा होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। 
- पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा सामान्य यातायात सिकंदर बाग, सहारागंज, चिरैयाझील, क्लार्क अवध तिराहा होकर जा सकेगा।
- सुभाष चौराहा से सामान्य यातायात क्लार्क अवध, सीडीआरआई तिराहा, डालीगंज पुल होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।
- नदवा बंधा मोड़ से सामान्य यातायात आईटी चौराहा या परिवर्तन चौक/सुभाष चौराहा होकर अपने गंतव्य को जा सकेगा।

लक्ष्मण मेला मैदान की पार्किंग व्यवस्था 
- कार्यक्रम में आने वाले वीआईपीगण के वाहन गांधी सेतु, पीएनटी तिराहा, बैकुंठ धाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज पार करके ढाल से बाएं यू-टर्न लेकर पुल के नीचे से लक्ष्मण मेला मैदान वीआईपी रैंप (गेट) के नीचे उतर कर कार्यक्रम स्थल पर निर्धारित स्थल पर पार्क होंगे और इसी रास्ते से वापसी होगी। 

- कार्यक्रम में आनेवाले सामान्य वाहन गांधी सेतु, पीएनटी तिराहा, बैकुंठ धाम तिराहा से संकल्प वाटिका ओवरब्रिज पार करके आगे लक्ष्मण मेला बंधा सामान्य रैंप/ढाल से दाहिने नीचे उतरकर निर्धारित पार्किंग में खड़े किए जा सकेंगे और वापसी में चिरैयाझील होकर अपने गंतव्य को जाएंगे। 

- कार्यक्रम में आनेवाले सामान्य वाहन सिकंदर बाग चौराहा, संकल्प वाटिका तिराहा से बाएं लक्ष्मण मेला बंधा सामान्य रैंप/ढाल से दाहिने नीचे उतरकर निर्धारित पार्किंग में खड़े होेंगे। पार्किंग स्थल पर स्थान का अभाव होने की स्थिति में चिरैयाझील से पहले पंप हाउस के पास रैम्प से नीचे उतरकर निर्धारित पार्किंग में पार्क होंगे। वापसी में चिरैयाझील होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
 
विज्ञापन

एंबुलेंस को मिलेगी छूट

- फोटो : डेमो
झूलेलाल पार्क की पार्किंग व्यवस्था
कार्यक्रम में आने वाले समस्त वाहन नदवा बंधा मोड़ से बाएं मुड़कर झूलेलाल पार्क ढाल से बाएं नीचे उतरकर झूलेलाल पार्क में बनी पार्किंग में पार्क होगें तथा वापसी में झूलेलाल पार्क ढाल से बाएं मुड़कर इक्का तांगा स्टैंड होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे। पार्किंग स्थल पर स्थान का अभाव होने की स्थिति में झूलेलाल पार्क ढाल से बंधा रोड पर सड़क के किनारे-किनारे पार्क होंगे। 

कार्यक्रम के दौरान लागू नहीं होगा वन-वे
छठ पूजा कार्यक्रम के मद्देनजर मंगलवार दोपहर एक बजे से ट्रैफिक डायवर्जन के साथ सिकंदर बाग चौराहा से सहारागंज तिराहा की तरफ वन-वे व्यवस्था लागू नहीं रहेगी। इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही होगी। 

एंबुलेंस-स्कूल वैन को छूट 
किसी की चिकित्सकीय अपरिहार्यता की स्थिति में वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबंधित मार्ग पर भी एंबुलेंस, फायर सर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को छूट रहेगी। इसके लिए ट्रैफिक नंबर- 0522 2483800, 9454405155, 1073 पर संपर्क कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें