फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः चेहल्लुम पर कल बदला रहेगा यातायात, इन रास्तों पर पूरी तरह रोक

Sat, 19 Oct 2019 04:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चेहल्लुम पर रविवार दोपहर 12 बजे से जुलूस निकाला जाना है। जो नाजिम साहब इमामबाड़ा से विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टुड़ियागंज, बाजारखाला, लाल माधव, बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी, विक्रम कार्टन मिल होते हुए कर्बला तालकटोरा में समाप्त होगा।
विज्ञापन


एएसपी ट्रैफिक ने बताया कि दोपहर 12 से जुलूस समाप्ति तक शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव रहेगा। इस दौरान चिकित्सकीय इमरजेंसी, एंबुलेंस, शव वाहन, दमकल, स्कूली वैन को विशेष परिस्थितियों में छूट दी जाएगी।
 

देखें- इन रास्तों से न जाएं

प्रतीकात्मक तस्वीर
इन रास्तों से न जाएं
- टुड़ियागंज तिराहा से कोई भी वाहन नक्खास या लाल माधव तिराहा।
- कमला नेहरू क्रॉसिंग से नक्खास, टूड़ियागंज तिराहा।
- रकाबगंज पुल चौराहा से नक्खास की तरफ।
- नक्खास तिराहे से टुड़ियागंज की तरफ।
- हैदरगंज तिराहा से नक्खास या बुलाकी अड्डा तिराहा।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से हैदरगंज तिराहा या मिल एरिया तिराहा।
- मिल एरिया तिराहे से बुलाकी अड्डा या एवरेडी तिराहा।
- एवरेडी तिराहे से मिल एरिया या रणजीत सिंह बिल्डिंग
- रणजीत सिंह बल्डिंग तिराहे से एवरेडी या विक्रम काटन मिल, कर्बला तालकटोरा।
 
विज्ञापन

देखें- इन रास्तों पर पूरी तरह रोक

प्रतीकात्मक तस्वीर
इन रास्तों पर पूरी तरह रोक
नाजिम साहब इमामबाड़ा से शुरू होकर विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास, टुड़ियागंज, बाजारखाला, लाल माधव (हैदरगंज), बुलाकी अड्डा, मिल एरिया, एवरेडी, विक्रम कार्टन मिल होते हुए कर्बला तालकटोरा की तरफ।

इन रास्तों का करें प्रयोग
- टुड़ियागंज तिराहे से गिरधारी सिंह इंटर कॉलेज, सआदतगंज।
- कमला नेहरू क्रासिंग से वाहन मेडिकल कॉलेज, चौक।
- रकाबगंज पुल चौराहे से मेडिकल कॉलेज या नाका।
- नक्खास तिराहे से वाहन रकाबगंज पुल।
- हैदरगंज तिराहे से वाहन ऐशबाग।
- बुलाकी अड्डा तिराहे से टिकैत राय तालाब, राजाजीपुरम।
- मिल एरिया तिराहे से राजाजीपुरम।
- एवरेडी तिराहे से भूसा मंडी, मवैया, आलमबाग।
- रणजीत सिंह बिल्डिंग तिराहे से भरतपुरी
-
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें