फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट के लिए ट्रैफिक डायवर्जन, जरूर डालें एक नजर

Wed, 27 Jul 2016 12:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
अंडरग्राउंड मेट्रो के लिए ट्रैफिक डायवर्जन बुधवार से ही लागू हो जाएगा। पहले चरण में बर्लिंग्टन चौराहे से सचिवालय के बीच यह व्यवस्था लागू की जा रही है। इसी के साथ अन्य रूटों पर डायवर्जन का ट्रायल होगा। 
विज्ञापन


दूसरे और तीसरे चरण में क्रमश: चारबाग से हुसैनगंज और सचिवालय से हजरतगंज के बीच डायवर्जन लागू होगा। इसकेलिए तीन और 20 अगस्त की तारीख तय की गई है। इस संबंध में मंगलवार को डीएम राजशेखर ने अधिकारियों के साथ बैठक ली और रूट मैप जारी किया गया। 

डीएम ने बताया कि पहले चरण में बर्लिंग्टन से सचिवालय की तरफ जाने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। सुबह आठ बजे से यह डायवर्जन लागू होगा। सुबह 11 बजे से 2 बजे तक ट्रायल होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसी है यातायात व्यवस्था में बदलाव की योजना

डेमो प‌िक - फोटो : Demo
- चारबाग/केकेसी की तरफ  से आने वाला यातायात बर्लिंग्टन से सीधे रायल होटल की ओर नहीं सकेंगे। ये वाहन बर्लिंग्टन (हुसैनगंज चौराहा) चौराहे से बाएं सुजा रोड तिराहे से दाहिने लाल बाग सुपर मार्केट चौराहे से दाहिने रायल होटल चौराहा से बाएं हजरतगंज होकर जाएंगे। - महानगर/ हजरतगंज की तरफ  से आने वाले वाहन रायल होटल चौराहे से सीधे हुसैनगंज चारबाग की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन रायल होटल चौराहे से रांग साईड से बर्लिंग्टन चौराहा से बाएं अपने साइड से होकर जाएंगे।
- कैसरबाग की तरफ से आने वाले सामान्य वाहन अशोक लाट चौराहे से सीधे ओडियन, सुजा रोड तिराहा हुसैनगंज चौराहे चारबाग की ओर नहीं जा सकेंगे, बल्कि यह वाहन लाटूश रोड या नूर मंजिल, लालबाग सुपर मार्केट चौराहा, रायल होटल चौराहे से रांग साईड से बर्लिंग्टन (हुसैनगंज चौराह) चौराहे से बाएं अपने साइड से होकर अपने गतंव्य को जा सकेंगे ।
- लालबाग सुपर मार्केट चौराहे से सुजा रोड तिराहे की ओर प्रतिबंध रहेगा। बल्कि ये वाहन रॉयल होटल या नूरमंजिल होकर जाएंगे।
- कैसरबाग बस अड्डे से रोडवेज बसें कैसरबाग अशोक लाट चौराहा होकर हुसैनगंज की ओर नहीं जाएंगी, ये बस चिरैयाझील, संकल्प वाटिका, गांधी सेतु गोल्फ क्लब लालबत्ती, एसएन ओवरब्रिज कैन्ट, कुंवर जगदीश मवैया होकर जाएंगी।
- चारबाग बस अड्डे से रोडवेज बसें मवैया फतेह अली तालाब होकर अपने गंतव्य को आ -जा  सकेगीं।
- चारबाग से बड़ी सिटी बसें केकेसी तिराहे से हुसैनगंज की ओर नहीं जा सकेगी, बल्कि यह केकेसी से दाहिने लोको चौराहा, कैंट, एसएनओबर ब्रिज लालबत्ती, बन्दरियाबाग चौराहा, हजरतगंज होकर अपने गंतव्य को जाएंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें