नये साल पर होने वाली पार्टियों में भीड़भाड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था मंगलवार दोपहर से लागू हो जाएगी। एएसपी यातायात के मुताबिक, हजरतगंज, गोमतीनगर, महानगर सहित कई प्रमुख इलाकों में शाम पांच बजे से रात एक बजे तक कई रास्तों पर डायवर्जन दिया गया है।
विज्ञापन
इन रास्तों पर रहेगी रोक
- महानगर, गोमतीनगर और वाईएमसीए बिल्डिंग से सिकंदरबाग चौराहे, सहारागंज, चिरैया झील की तरफ कोई वाहन नहीं जा सकेंगे।
- सहारागंज तिराहे से वाहन डनलप तिराहे, एसएसपी आवास, सप्रू मार्ग तिराहे की तरफ वाहनों पर रोक रहेगी।
- डनलप तिराहे, एसएसपी आवास से सेंट फ्रांसिस, अल्का तिराहे की तरफ रोक रहेगी।
- हजरतगंज चौराहे से अल्का या मेफेयर होते हुए परिवर्तन चौक की तरफ रोक रहेगी।
- अलीगंज, कैसरबाग से परिवर्तन चौक होते हुए हिंदी संस्थान तिराहे, मेफेयर, हजरतगंज चौराहे की तरफ आने पर रोक रहेगी।
- लालबाग, कैपर रोड से बाल्मीकि तिराहे पर रोक रहेगी।
- नवल किशोर रोड, लीला सिनेमा तिराहे से बैंक ऑफ इंडिया तिराहे की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
- लालबाग चौराहे से वाहन मेफेयर, अल्का तिराहे की तरफ रोक रहेगी।
- महानगर से आने वाली रोडवेज सिटी बसों को सिकंदरबाग, हजरतगंज की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
- फैजाबाद रोड से कैसरबाग बस से रोडवेज बसें सिकंदरबाग, हजरतगंज की तरफ आने पर रोक रहेगी।
- जीटीआई, गोमतीनगर से सिटी बसें गांधी सेतु, सिकंदरबाग, हजरतगंज की तरफ जाने पर रोक रहेगी।
- अब्दुल हमीद चौराहे से एमवी क्लब, नेहरू चौराहे की तरफ रोक रहेगी।
इन रास्तों से जाएं
प्रतीकात्मक तस्वीर
इन रास्तों का करें प्रयोग
- महानगर, गोमतीनगर और वाईएमसीए बिल्डिंग से सिकंदरबाग चौराहे से जाने वाले वाहन सप्रू मार्ग तिराहे, डनलप तिराहे होते हुए सहारागंज जा सकेंगे।
- सहारागंज तिराहे से वाहन सिकंदरबाग चौराहे से सप्रू मार्ग होकर जा सकेेंगे।
- डनलप तिराहे से सहारागंज, सप्रू मार्ग होकर जा सकेंगे।
- हजरतगंज चौराहे से अल्का तिराहे की तरफ जाने के लिए सप्रू मार्ग तिराहे, डनलप, सहारागंज चिरैयाझील, सकंल्प वाटिका होकर जा सकेंगे। ये वाहन सिर्फ मल्टीलेवर पार्किंग हजरतगंज जाने वाले वाहन गेट तक जा सकेंगे।
- चारबाग से हजरतगंज होते हुए परिवर्तन चौक की तरफ जाने वाले वाहनों को हुसैनगंज चौराहे से डॉ. शुजा रोड कैसरबाग होकर जाना होगा।
- अलीगंज से आने वाले वाहन स्टेडियम तिराहे से चिरैया झील, संकल्प वाटिका, सिकंदरबाग, परिवर्तन चौक, बारादरी से कैसरबाग होकर जा सकेंगेे।
- बाल्मीकि तिराहे से डीएम आवास, प्रेस क्लब, परिवर्तन चौक होकर वाहन जा सकेंगे।
- आयकर भवन तिराहे, सेंट लॉरेंस कॉलोनी होकर वाहन जा सकेंगे।
- लालबाग से कैपर रोड, कैपिटल तिराहे होकर जा सकेंगे।
- महानगर से आने वाली रोडवेज की सिटी बसें संकल्प वाटिका तिराहे, बैकुंठ धाम, गांधी सेतु, गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग होकर जा सकेंगी।
- फैजाबाद रोड से आने वाली रोडवेज बसें पीएनटी (बालू अड्डा तिराहे ), बैकुंठ धाम तिराहे, वाटिका ओवर ब्रिज, लक्ष्मण मेला, बंधा, चिरैयाझील, क्लार्क अवध तिराहे होकर जा सकेंगे।
- जीटीआई से गांधी सेतु चौराहे से गोल्फ क्लब, बंदरियाबाग होकर जा सकेंगे।
- चारबाग से हजरतगंज आने वाली बसें केकेसी, कुंवर जगदीश कैंट, हुसैनगंज चौराहे, कैसरबाग या रॉयल होटल चौराहे डीएसओ होकर जाए।
- अब्दुल हमीद चौराहे की तरफ से आने वाले वाहन अटल रोड से गुरुद्वारा चौराहे कैंट होकर जा सकेंगे।
यहां रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध
- पार्क रोड से हजरतगंज।
- नवल किशोर रोड से बैंक ऑफ इंडिया।
- सहारागंज तिराहे से डनलप तिराहे।
- डनलप से अल्का तिराहे।
- सिकंदरबाग चौराहे से सहारागंज तिराहे।