नदवा बंधा मोड़ से झूले लाल पार्क की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
इधर से जाएं
वाहन आइटी चौराहा या परिवर्तन चौक के रास्ते जाएंगे।
चौक क्षेत्र
इधर रहेगी रोक
- शीश महल तिराहे से कुड़ियाघाट ठाकुरगंज बंधे की तरफ रोक रहेगी।
- रूमी गेट इमामबाड़ा से कुड़ियाघाट की रोक रहेगी।
इधर से जाएं
- शीश महल तिराहे से इमामबाड़ा के रास्ते पक्का पुल की तरफ से जा सकेंगे।
- टीले वाली मस्जिद तिराहा से शाहमीना के रास्ते होकर वाहन जा सकेंगे।
- वीआइपी वाहन गांधी सेतु, पीएनटी तिराहा, बैकुंठधाम संकल्प वाटिका पार कर ढाल से बायें यू-टर्न लेकर पुल के नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल के पास स्थित पार्किंग में पहुंचेंगे।
- सामान्य वाहन संकल्प वाटिका ओवरब्रिज पार करके लक्ष्मण मेला बंधा सामान्य रैम्प, ढाल से दाहिने उतर पार्किंग में पहुंचेंगे।
- सामान्य वाहन नदवा बंधा मोड़ से बायें झूलेलाल पार्क ढाल से बायें नीचे उतरकर पार्किंग में जाएंगे।
- रस्तोगी घाट, कुड़ियाघाट, पक्का पुल, खरगापुर, सैनिक सोसाइटी ग्राउंड, सेक्टर एफ सरोजनीनगर, मरीमाता मंदिर के पास तालाब, अर्जुनगंज, कुकरैल बैराज वन क्षेत्र, पिकनिक स्पॉट, इंदिरानगर, कुकरैल नदी और गुडंबा घाटों पर भी पार्किंग व्यवस्था की
गई है।