फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में दो दिन बदली रहेगी यातायात व्यवस्था, इन रास्तों पर भूलकर भी न जाएं, हो जाएंगे परेशान

Fri, 20 Nov 2020 11:02 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

छठ पूजा का आयोजन गोमती नदी के किनारे शुक्रवार दोपहर से किया जाएगा। पूजन का कार्यक्रम शनिवार शाम चार बजे तक चलेगा। इसे देखते हुए डीसीपी यातायात ख्याति गर्ग ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है।

विज्ञापन


यह व्यवस्था हजरतगंज, महानगर, चौक इलाके में लागू रहेगा। इस दौरान नदी किनारे आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री सहित कई अन्य लोग शामिल होेंगे। इसके लिए पार्किंग का इंतजाम अलग से किया गया है।

हजरतगंज क्षेत्र  
इधर रहेगी रोक  

- चिरैयाझील से लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे। 
- बालू अड्डा तिराहे से बैकुंठधाम के रास्ते संकल्प वाटिका या लक्ष्मण मेला ग्राउंड की तरफ जाने पर रोक रहेगी। 
- परिवर्तन चौक से हनुमान सेतु के रास्ते आइटी चौराहे की तरफ जाने पर रोक रहेगा।
इन रास्तों से जाएं 
- सहारागंज से सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते वाईएमसीए चौराहा या क्लार्क अवध के रास्ते जा सकते हैं। 
- बालू अड्डा से सिकंदरबाग, सहारागंज या क्लार्क अवध के रास्ते जा सकते हैं।
- क्लार्क अवध, सीडीआरआई तिराहा और डालीगंज पुल के रास्ते जा सकेंगे।
 

महानगर क्षेत्र: इधर रहेगी रोक

प्रतीकात्मक तस्वीर
नदवा बंधा मोड़ से झूले लाल पार्क की तरफ वाहन नहीं जा सकेंगे।
इधर से जाएं
वाहन आइटी चौराहा या परिवर्तन चौक के रास्ते जाएंगे।

चौक क्षेत्र  
इधर रहेगी रोक
- शीश महल तिराहे से कुड़ियाघाट ठाकुरगंज बंधे की तरफ रोक रहेगी।
- रूमी गेट इमामबाड़ा से कुड़ियाघाट की रोक रहेगी। 
इधर से जाएं
- शीश महल तिराहे से इमामबाड़ा के रास्ते पक्का पुल की तरफ से जा सकेंगे।
- टीले वाली मस्जिद तिराहा से शाहमीना के रास्ते होकर वाहन जा सकेंगे।
विज्ञापन

घाट किनारे होगी पार्किंग व्यवस्था

प्रतीकात्मक तस्वीर
- वीआइपी वाहन गांधी सेतु, पीएनटी तिराहा, बैकुंठधाम संकल्प वाटिका पार कर ढाल से बायें यू-टर्न लेकर पुल के नीचे उतरकर कार्यक्रम स्थल के पास स्थित पार्किंग में पहुंचेंगे।
- सामान्य वाहन संकल्प वाटिका ओवरब्रिज पार करके लक्ष्मण मेला बंधा सामान्य रैम्प, ढाल से दाहिने उतर पार्किंग में पहुंचेंगे। 
- सामान्य वाहन नदवा बंधा मोड़ से बायें झूलेलाल पार्क ढाल से बायें नीचे उतरकर पार्किंग में जाएंगे।
-  रस्तोगी घाट, कुड़ियाघाट, पक्का पुल, खरगापुर, सैनिक सोसाइटी ग्राउंड, सेक्टर एफ  सरोजनीनगर, मरीमाता मंदिर के पास तालाब, अर्जुनगंज, कुकरैल बैराज वन क्षेत्र, पिकनिक स्पॉट, इंदिरानगर, कुकरैल नदी और गुडंबा घाटों पर भी पार्किंग व्यवस्था की 
गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें