सीएम अखिलेश यादव व कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संयुक्त रोड शो रविवार दोपहर सवा दो बजे से हजरतगंज चौराहे से शुरू होगा। एएसपी ट्रैफिक हबीबुल हसन ने बताया कि रोड शो मेफेयर तिराहे से बाएं लाल बाग चौराहा, लालबाग कालेज तिराहा से दाहिने नूरमंजिल,
कैसरबाग अशोक लाट चौराहा, नजीराबाद रोड होते हुए अमीनाबाद चौराहे से दाहिने पोस्ट ऑफिस तिराहा होते हुए रकाबगंज पुल चौराहे से सीधे नक्खास तिराहे से दाहिने पाटानाला पुलिस चौकी होते हुए मेडिकल क्रॉस चौराहा से दाहिने चौक चौराहे से आगे कोनेश्वर तिराहे से दाहिने मुड़कर घंटाघर तिराहे पर समाप्त होगा। इस दौरान यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी।
इधर से न जाएं
- रोड शो शुरू होने पर सिकंदरबाग से वाहन हजरतगंज नहीं आएंगे
- रायल होटल चौराहे से ट्रैफिक हजरतगंज नहीं आएगा
- बंदरियाबाग से वाहन हजरतगंज नहीं आ सकेंगे
- सुभाष चौराहे/हिंदी संस्थान से ट्रैफिक मेफेयर/हजरतगंज चौराहे नहीं जाएगा
इधर से जाएं
- सिकंदरबाग चौराहे से बाएं मुड़कर मीराबाई मार्ग, पीएनटी तिराहा होते हुए जाएं
- रायल होटल से सिसेंडी, लालबहादुर शास्त्री होकर जाएं
- बंदरियाबाग से लालबत्ती चौराहा होकर जाए
नोट : रोड शो का पिछला हिस्सा मेफेयर तिराहा क्रॉस होने के बाद हजरतगंज चौराहे की ओर आने वाला ट्रैफिक खोला जाएगा। इसी तहर जैसे-जेैसे रोड-शो आगे बढ़ता जाएगा। मार्ग में पड़ने वाले चौराहे/तिराहे पर यातायात का डायवर्जन किया जाएगा।
इस नंबर पर ले सकते हैं मदद
रोड शो के दौरान एंबुलेंस जैसे आकस्मिक सेवाओं से संबंधित वाहन वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। किसी कारण वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध न होने पर ट्रैफिक कंट्रोल रूम नंबर 0522-2481009 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।