फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के रोल नंबर जारी, शीट का वितरण शुरू

विज्ञापन
रोल नंबर​ शीट प्राप्त करते ​शिक्षक।
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में परीक्षार्थियों के रोल नंबर जारी हो चुके हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से नॉमिनल रोल नंबर की सूची का वितरण भी शुरू हो गया है। कॉलेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को सूची अगले दो दिनों में प्राप्त करनी करनी होगी।
विज्ञापन

सोमवार तक करीब 30 फीसदी कॉलेजों ने रोल नंबर की शीट प्राप्त कर ली है। वहीं, 70 फीसदी कॉलेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को अगले दो दिनों में प्राप्त करने का मौका दिया गया है। छात्र अपने कॉलेज से रोल नंबर प्राप्त कर सकेंगे। इसी रोल नंबर से प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड किए जा सकेंगे। इसके लिए उन्हें वेबसाइट https://upmsp.edu.in बीच-बीच में चेक करते रहना होगा।
इस बार बोर्ड परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक होंगी। इसके लिए राजधानी में 126 केंद्र बनाए गए हैं। 10वीं और 12वीं दोनो को मिलाकर 1.03 लाख से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।
विज्ञापन



31 तक जारी होंगे प्रवेश पत्र, त्रुटि सुधार का मिलेगा मौका
परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र 31 जनवरी तक जारी हो जाएंगे, ताकि कोई त्रुटि हो तो उसमें संशोधन कराया जा सके। प्रवेश पत्र पर यदि नाम, विषय या फोटो बदला होगा तो उसमें सुधार हो सकेगा।
-

छात्र किसी तरह के झांसे में न आएं
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि बोर्ड परीक्षा से पहले परीक्षार्थी किसी भी तरह से दलालों के झांसे में न आएं। यदि कोई परीक्षा में अच्छे अंक दिलाने की बात करता है तो उसकी शिकायत डीआईओएस कार्यालय में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें