फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: रामजन्मभूमि में गूंज रहा रोग निवारण महामंत्र, डाली जा रहीं आहुतियां

Sat, 25 Apr 2020 09:39 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रामलला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना महामारी को लेकर जहां पूरे देश में लॉकडाउन घोषित है, वहीं रामनगरी भी अनुष्ठानों के जरिए कोरोना को हराने में जुटी है। कई मंदिरों में कोरोना  के समन के लिए विभिन्न प्रकार के अनुष्ठान किए जा रहे हैं। श्रीराम जन्मभूमि में भी कोरोना के नाश की कामना से रोग निवारण पूजन शुरू किया गया है।

विज्ञापन


अस्थाई राम मंदिर से सटे एक कमरे में वैदिक आचार्यों द्वारा रोग निवारण पूजन किया जा रहा है। कोरोना वायरस महामारी को लेकर पूरा देश परेशान है। हिंदुस्तान में भी कोरोना अपना पांव पसार रही है, जिसको देखते हुए श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अब भगवान श्रीराम लला के शरण मे पहुंच गया है और इस महामारी के प्रकोप को समाप्त करने की कामना से पूजन शुरू किया गया है।

देश में आए इस आपातकाल को लेकर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान भगवान श्रीरामलला के दरबार के बगल में ही रोग निवारण मंत्र से पूजन प्रारंभ कर दिया है।
विज्ञापन


ट्रस्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का अभी तक कोई दवा नहीं बना है और अब सिर्फ एक ही रास्ता सही है जिससे विश्व में शांति और अमन आ सकती है और वह है भगवान की आराधना जिसको लेकर भगवान श्री रामलला के दरबार में 3 वेद पंडितों के माध्यम से प्रत्येक दिन अनुष्ठान किया जा रहा है।

विज्ञापन

ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि देश की परिस्थिति सामान्य होते ही मंदिर के निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा लेकिन इससे पहले देश की सुरक्षा हम सब की अहम जिम्मेदारी है और आज इस महामारी से लोगों के रक्षा के लिए भगवान के दरबार में रोग निवारण महामंत्र का जाप कर आहुति डाली जा रही है, जिसमें वेद पंडितों के माध्यम से चारों वेदों का पाठ किया जा रहा है।

वहीं दूसरी तरफ कारसेवकपुरम में भी कोरोनावायरस की कामना से कई दिनों से अनुष्ठान चल रहा है। राम की पैड़ी परिसर स्थित रामादल आश्रम में पंडित कल्कि राम द्वारा 51 दिवसीय अनुष्ठान कोरोना वायरस के खात्मे के लिए किया जा रहा है। पंडित कल्कि राम ने बताया कि 26 अप्रैल को कोरोना के नाश के लिए पूजन के क्रम में विशेष अनुष्ठान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें