फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत, दर्द बांटने को पास जाने से भी बचते रहे लोग

Sat, 25 Apr 2020 05:54 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
कोरोना इंसानियत को भी जख्म दे रहा है। संवेदनाओं को तार-तार कर रहा है। गोमतीनगर विशालखंड में शुक्रवार को एक सेवानिवृत्त अधिकारी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। पर, परिवार का दर्द बांटने के लिए आसपास के लोग पास जाने से बचते रहे।
विज्ञापन


सूचना पाकर आई पुलिस मकान के दरवाजे तक पहुंची, लेकिन बुजुर्ग को तीन दिन से बुखार की जानकारी पाते ही सुरक्षात्मक हो गई। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग की टीम को बताया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पीपीई किट पहनकर शव उठाया।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे की है। बिहार में सरकारी नौकरी से रिटायर्ड बुजुर्ग यहां अपनी बेटी के साथ रहते थे। उन्हें दिल का दौरा पड़ने पर बेटी ने पुलिस का डायल 112 नंबर मिलाया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर मकान में किया प्रवेश

पुलिस मौके पर पहुंची तो बेटी ने बताया कि उन्हें तीन दिन से बुखार था। इतना सुनते ही पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दी। मौके पर एंबुलेंस पहुंची, लेकिन किसी ने मकान के भीतर कदम नहीं रखा।

इस बीच जानकारी पाकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। भीड़ जुटती देख एंबुलेंस के साथ आए कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर मकान में प्रवेश किया और शव उठाया। हालांकि, यह कार्रवाई लगभग पौन घंटे बाद की गई। इस दौरान इलाकाई लोगों में खास आक्रोश दिखा। पुलिस ने शव लोहिया अस्पताल भेज दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें