फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरेआम गोली मारकर पेट्रोल पम्प मैनेजर से लूटे लाखों

Mon, 18 Jan 2016 02:52 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बेखौफ लुटेरों ने दिनदहाड़े पेट्रोल पम्प मैनेजर को गोली मारकर लाखों रुपये लूट लिए। गोली मैनेजर के हाथ में लगी उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ के बीकेटी इंटौजा कुम्हरावां रोड गांव परसहिया के पास में अभिषेक सिंह का किसान सेवा केंद्र नाम का पेट्रोल पम्प है। सोमवार को अभिषेक के मैनेजर एसपी सिंह कर्मचारी राममिलन के साथ बाइक से कुम्हरावां स्थित इलाहाबाद बैंक में दो दिन का कैश जमा करने जा रहे थे। उनके पास 1.96 लाख रुपये कैश थे।
विज्ञापन


कुम्हरावां से थोड़ी दूर पहले दिल्ली बाबा की मजार के पास पीछे से मोटरसाइकल से आए दो बदमाशों ने फायर किया और बाइक को लात मारकर गिरा दिया। मैनेजर के हाथ में गोली लगी इतने में बाइकसवार लुटेरे कैश छीनकर भाग निकले। लुटेरे अपाचे बाइक से थे। मैनेजर और कर्मचारी को अस्पताल भेज दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें