फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आलमबाग में अधिवक्ता से लूटपाट

Thu, 28 Nov 2024 06:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मामूली विवाद में कार सवार दबंगों ने अधिवक्ता को पीटकर साढ़े चार हजार रुपये लूट लिए। आलमबाग पुलिस ने सोमवार को दो नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

वजीरगंज के पीर जलील दक्षिणा मोहल्ला निवासी अधिवक्ता नील किशन के मुताबिक रविवार रात साढ़े दस बजे वह एसयूवी से मां के साथ आलमबाग स्थित सप्लाई डिपो मैरिज लॉन शादी में गए थे। वहां दो पक्षों में पार्किंग के लिए विवाद हो रहा था। उन्होंने मामला शांत करा दिया और मां को छोड़कर जाने लगे। थोड़ा आगे बढ़ने पर एक पक्ष के विकास, लकी व दो अन्य उनकी एसयूवी का शीशा पीटने लगे। एसयूवी से उतरते ही आरोपी उनको पीटने लगे। विकास ने निकिल टस्टर से हमला कर दिया। इसमें उनका सिर फट गया। किसी तरह वह जान बचाकर थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर कपिल गौतम के मुताबिक तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें