फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रो. किरणलता बनीं ‘स्वयं’ की समन्वयक

Thu, 28 Nov 2024 06:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के शिक्षाशास्त्र विभाग की प्रो. किरणलता डंगवाल को स्वयं (स्टडी वेब्स ऑफ एक्टिव लर्निंग फॉर यंग एस्पायरिंग माइंड्स) पोर्टल का समन्वयक नियुक्त किया गया है। यह पोर्टल ऐसा माध्यम है, जहां कक्षा नौ से लेकर परास्नातक तक सभी पाठ्यक्रमों की पाठ्य सामग्री निशुल्क उपलब्ध हैं। इसमें देश के विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा तैयार किया गया कंटेंट शामिल किया गया है।
विज्ञापन


प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह पहल डिजिटल शिक्षा को बढ़ाने और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच का विस्तार करने के लिए विवि की प्रतिबद्धता दर्शाती है। इस क्रम में परिसर में पाठ्यक्रमों का सुचारू एकीकरण और संचालन सुनिश्चित करना शामिल होगा।
प्रो. गीतांजलि और प्रो. अनूप को भी जिम्मेदारी

कुलपति प्रो. आलोक कुमार राय ने डीन एकेडमिक्स प्रो. गीतांजलि मिश्रा को एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी) के क्रियान्वयन का नोडल अधिकारी नामित किया है। इसी तरह समाजकार्य विभाग में प्रो. अनूप भारतीय को एप्रिंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम के क्रियान्वयन के लिए नोडल अफसर की जिम्मेदारी दी है। कुलसचिव विद्यानंद त्रिपाठी ने पत्र जारी करते हुए इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें