फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्राइम ब्रांच कर्मी बताकर लुटेरों ने छात्र, छात्रा से की लूटपाट

Mon, 27 Jul 2026 02:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी में कठिंगरा गांव के पास दो लुटेरों ने खुद को क्राइम ब्रांच का कर्मचारी बताकर छात्र मुदित यादव और उनकी सहपाठी श्रेया से लूटपाट की। आरोपियों ने दोनों पर गलत काम करने का आरोप लगाकर केस में फंसाने की धमकी दी। विरोध करने पर लुटेरों ने दोनों को पीटा और उनके मोबाइल फोन से 14 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए। आरोपी दोनों का मोबाइल भी लूट ले गए।
विज्ञापन



गोमतीनगर के निजामपुर मल्हौर निवासी मुदित यादव और श्रेया यादव शकुंतला मिश्रा विश्वविद्यालय से बीटेक की पढ़ाई कर रहे हैं। मुदित के अनुसार शुक्रवार शाम दोनों बाइक से घूमने के लिए निकले थे। वे लोग शाम करीब सात बजे सर्विस रोड से आगरा की ओर जाते समय कठिंगरा गांव नहर के पास पहुंचे थे। श्रेया को लघुशंका जाना था तो उन्होंने बाइक रोक दी। बाद में दोनों बाइक खड़ी कर बातचीत करने लगे। इस बीच उनके साथ यह घटना हुई।
जीशान नाम के युवक के खाते में भेजे गए थे रुपये
घटना के बाद मुदित और श्रेया वहां से घर पहुंचे और सारी बात परिजनों को बताई। इसके बाद वे लोग शिकायत लेकर मोहान चौकी पहुंचे। एसीपी काकोरी शकील अहमद ने बताया कि मुदित की शिकायत पर लूट व मारपीट की एफआईआर दर्ज की गई है। मुदित के मोबाइल फोन से किसी जीशान नाम के युवक के खाते में रुपये ट्रांसफर किए गए थे। पुलिस सर्विलांस की मदद आरोपियों का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें