मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर पड़ी बाइक।
अलीगंज पुलिस व डीसीपी की क्राइम टीम ने बुधवार देर रात मुठभेड़ में लुटेरे मड़ियांव फैजुल्लागंज निवासी राजीव श्रीवास्तव को गिरफ्तार किया। आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी और उसका एक साथी भाग निकला। मौके से एक बाइक, तमंचा और लूटी गई चेन मिली है।
एसीपी अलीगंज व्रज नारायण सिंह ने बताया कि अलीगंज पुलिस लूट की वारदात को अंजाम देने वाले लुटेरों की तलाश में जुटी थी। तभी सूचना मिली कि एक बाइक सवार दो लुटेरे गोयल चौराहे के पास आने वाले हैं। पुलिस ने घेराबंदी लगाई। एक बाइक सवार दो संदिग्ध युवक आते हुए दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए इशारा किया तो वह बाइक लेकर भागने लगे। भागते समय पुलिस पर फायरिंग कर दी।
जवाब में पुलिस भी फायरिंग की। फायरिंग में बदमाश राजीव के पैर में गोली लगी और साथी भाग निकला। मुठभेड़ की सूचना पाकर डीसीपी नॉर्थ गोपाल चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल बदमाश को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसीपी ने बताया कि पकड़ा गए लुटेरे के खिलाफ पहले से एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस उसके साथी राज की तलाश में जुटी है।
11 जनवरी की दोपहर लूटी थी महिला से चेन
अलीगंज के सेक्टर-डी में घर के बाहर धूप में बैठी महिला ऊषा मेहता शनिवार दोपहर को घर के बाहर धूप में बैठी हुईं थीं। इसी बीच एक लुटेरा उनके पास पहुंचा और गले से चेन लूटकर भाग निकला था। पुलिस को लुटेरे की फुटेज मिली थी। फुटेज की मदद से ही पुलिस ने उसकी पहचान भी की थी।