फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना जांच के डर से छुट्टी पर गए 108 कर्मचारी, वापस न लौटे तो कटेगा वेतन

Sun, 19 Jul 2020 02:53 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

कोरोना की जांच से बचने के लिए सौ से अधिक रोडवेजकर्मी गायब हो गए हैं। पिछले कई दिनों से उनके मोबाइल रिसीव नहीं हो रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल विभूतिखंड स्थित रोडवेज बस कार्यशाला में गत 16 जुलाई को छह कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद से 108 कर्मचारी दहशत में आ गए और वे ड्यूटी पर ही नहीं आ रहे हैं।

सेवा प्रबंधक सत्य नारायण ने बताया कि जो कर्मचारी लापता हैं, उनकी कोरोना वायरस जांच की जानी है। इस बाबत सीएमओ को पत्र भेजकर जांच टीम के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी संख्या में कर्मचारी जांच के डर से ड्यूटी से गायब हैं। इससे बसों की मेंटेनेंस का काम भी नहीं हो पा रहा हैं। मगर इन कर्मचारियों ने अपना रवैया नहीं बदला और सोमवार को ड्यूटी पर नहीं आए तो उनके वेतन से कटौती की जाएगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें