फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डग्गामारी के खिलाफ सड़कों पर उतरे रोडवेज चालक, कंडक्टर

विज्ञापन
प्रदर्शन करते कर्मचारी।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में डग्गामार वाहनों के खिलाफ मंगलवार को रोडवेज चालक-परिचालकों ने अवध बस स्टैंड पर बसें खड़ी कर दो घंटे तक प्रदर्शन किया। इससे बाराबंकी, अयोध्या, रायबरेली, सीतापुर, बहराइच, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर और हैदरगढ़ जाने वाले हजारों यात्री परेशान हो गए। वे घंटों बस स्टैंड पर भटकते रहे। बारिश और उमस भरे मौसम ने उनकी परेशानी और बढ़ा दी। बाद में मजबूरी में सैकड़ों लोगों ने महंगे किराये पर निजी वाहनों और ऑटो का सहारा लिया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी नेता रूपेश कुमार ने कहा कि सरकार या तो डग्गामार वाहनों पर पूरी तरह रोक लगाए या परिवहन निगम की बसों पर प्रति सीट लगने वाला टैक्स समाप्त करे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस और संबंधित विभागों की मिलीभगत से अवैध वाहन धड़ल्ले से चल रहे हैं, जिससे रोडवेज को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी स्तर पर और तेज किया जाएगा।
कई यात्रियों के कट चुके थे टिकट, हुई नोकझोंक
अचानक हुए इस प्रदर्शन की जानकारी यात्रियों को पहले से नहीं थी। कई यात्रियों के टिकट पहले ही कट चुके थे, लेकिन बसें न चलने से वे असमंजस में खड़े रहे। टिकट रद्द करने और पैसे लौटाने की मांग को लेकर कुछ यात्रियों और कर्मियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।
विज्ञापन

यात्री बोले- समय भी गया, पैसा भी
करीब दो घंटे चले प्रदर्शन के दौरान यात्री बसों के लिए भटकते रहे। कानपुर से आए मनीष कुमार ने बताया कि उन्हें करनैलगंज जाना था, लेकिन अवध बस स्टैंड पहुंचकर पता चला कि विरोध प्रदर्शन चल रहा है। पैसे लौटाने की मांग पर भी जवाब नहीं मिला। रामनगर जा रहे रामचंद्र ने बताया कि उन्हें मजबूरन निजी वाहन करना पड़ा, क्योंकि घर देर से पहुंचने का जोखिम नहीं ले सकते थे।

प्रदर्शन करते कर्मचारी।

प्रदर्शन करते कर्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें