फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अब विस्तारित क्षेत्रों तक चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रोडवेज प्रशासन अब राजधानी के विस्तारित क्षेत्रों तक बसें चलाएगा। इसके पांच रूटों पर सर्वे की मंजूरी मिल गई है। उम्मीद है कि इसी महीने से बसें शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

परिवहन निगम प्रशासन के अनुसार लखनऊ क्षेत्र को 10 नई बसें मिलने वाली हैं। इन्हें लखनऊ के विस्तारित क्षेत्रों तक चलाया जाएगा। कैसरबाग डिपो के टीआई को सर्वे के निर्देश दिए गए हैं। अभी विस्तारित क्षेत्रों तक बसें न चलने से लोगों को काफी परेशानियां हो रही हैं। आईजीआरएस पर भी इसकी शिकायतें आ रही थीं।
लखनऊ का बांडा खेड़ा बहरू जिला मुख्यालय से 30 किमी की दूरी पर है। हालांकि, यहां परिवहन सुविधा नहीं है। टीआई के मुताबिक बस अड्डे से गंतव्य तक दूरी, सड़क की स्थिति, स्टॉपेज, समयसारणी, औसतन यात्रियों की आवाजाही आदि बिंदुओं को शामिल कर रिपोर्ट बनाई जाएगी। लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि राजधानी से सटे कई रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है। इन रूटों को चिह्नित कर सर्वे को मंजूरी दे दी गई है।
विज्ञापन


इन रूटों पर सर्वे को मिली मंजूरी
रोडवेज प्रशासन ने पांच रूटों पर सर्वे को मंजूरी दी है। इसमें कैसरबाग चौक-बालागंज-ठाकुरगंज-दुर्गागंज-काकोरी-भलिया-बहरू-सेफलपुर मार्ग, आलमबाग बस टर्मिनल से बाराबिरवा चौराहा-तिकोनिया पारा-टोल-बहरू चौराहा मार्ग, कैसरबाग से बीकेटी-चंद्रिका देवी-सैदापुर-माल-नेवादा-गोंडवा-भैनगांव-नैमिषारण्य मार्ग, नॉन-स्टॉप सेवा के लिए लखनऊ-बनारस, प्रयागराज और गोरखपुर जैसे रूट तथा आलमबाग से मोहनलालगंज-निगोहा-नगराम लिंक मार्ग-सुदौली और असरेंदा मार्ग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें