फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एसए अपार्टमेंट की प्राथमिक सेफ्टी रिपोर्ट मिली, तीन-चार दिन में होगा फैसला

विज्ञापन
एसए अपार्टमेंट।
विज्ञापन
लखनऊ। गोलागंज के बारूदखाना स्थित एसए अपार्टमेंट की प्राथमिक सेफ्टी ऑडिट रिपोर्ट एलडीए को मिल गई है। अब रिपोर्ट के तकनीकी बिंदुओं का अध्ययन कर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें तीन-चार दिन का समय लग सकता है। तब तक आवंटियों के अपार्टमेंट में प्रवेश पर रोक जारी रहेगी।
विज्ञापन

बीते सोमवार को अपार्टमेंट का एक पिलर दरकने के बाद भवन के ढहने का खतरा पैदा हो गया था। इसके बाद एलडीए और पुलिस प्रशासन ने पूरी बिल्डिंग खाली करा दी थी। आवंटी अपना जरूरी और कीमती सामान भी फ्लैटों में छोड़कर बाहर आ गए थे।
भवन को अस्थायी मजबूती देने के लिए एलडीए की विशेष टीम ने जैक लगाने के साथ खाली स्थानों पर मोटी दीवारें बनाईं। यह काम बृहस्पतिवार को पूरा हो गया था। इसके बाद निजी कंपनी की सेफ्टी ऑडिट टीम ने भवन की जांच की।
विज्ञापन

एलडीए के अपर सचिव ज्ञानेन्द्र वर्मा ने बताया कि प्राथमिक रिपोर्ट मिल गई है। तकनीकी विशेषज्ञों के साथ रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। तीन-चार दिन में आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। इसके बाद ही आवंटियों को सामान निकालने के लिए प्रवेश की अनुमति देने पर निर्णय होगा।

एसए अपार्टमेंट।

एसए अपार्टमेंट।

एसए अपार्टमेंट।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें