फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यात्रियों की सुविधा के लिए तत्काल रवाना हुईं रोडवेज बसें

विज्ञापन
रोडवेज बस।
विज्ञापन
लखनऊ। आईआईएम रोड स्थित राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर रविवार को आयोजित टैबलेट वितरण कार्यक्रम में बच्चों को लाने-ले जाने के लिए रोडवेज और अनुबंधित की करीब 600 बसें लगाई गईं। इससे अवध, कैसरबाग, आलमबाग, बाराबंकी, रायबरेली और हैदरगढ़ डिपो से बसों का नियमित संचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

हालांकि, दोपहर में यात्रियों की भीड़ कम होने से हालात सामान्य बना रहा। इस दौरान रिजर्व बसों से काम चलाया गया। वहीं, कार्यक्रम समाप्त होते ही बसों को संबंधित स्टेशनों के लिए रवाना कर दिया गया, जिससे शाम को यात्रियों को बसों की कमी का सामना नहीं करना पड़ा।
कार्यक्रम के लिए रोडवेज के लखनऊ परिक्षेत्र के बेड़े से 400 रेगुलर और 200 अनुबंधित बसें लगाई गई थीं। क्षेत्रीय प्रबंधक विमल राजन ने बताया कि यात्रियों की संख्या को देखते हुए कार्यक्रम में रिजर्व बसों का इस्तेमाल किया गया था। इससे यात्रियों को मामूली असुविधा हुई। शाम के संचालन को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम समाप्त होते ही बसों को संबंधित बस स्टेशनों के लिए रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें