फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैजाबाद में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार रोडवेज बस, 21 यात्री घायल

Sun, 14 Oct 2018 12:14 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त बस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
फैजाबाद में शनिवार देर रात एक तेज रफ्तार रोजवेज बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में 21 यात्री घायल हो गए, जिनमें से एक को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। कई यात्रियों का इलाज जिला अस्पताल फैजाबाद में चल रहा है, जबकि मामूली रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। 
विज्ञापन


प्रयाग डिपो की रोडवेज बस इलाहाबाद से यात्रियों को लेकर फैजाबाद आ रही थी। रात तीन बजे के करीब बस फैजाबाद-इलाहाबाद हाईवे से गुजर रही थी। गाड़ी जब पूरा कलंदर थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर हरबंस गांव के पास पहुंची तभी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जोर का झटका लगने से सो रहे यात्रियों की नींद टूटी तो चीख-पुकार मच गई। 

तेज आवास सुनकर आसपास के गांव के लोग भी दौड़े। पुलिस को भी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से घायल यात्रियों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में 21 बस यात्री घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर है। एक को तो ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है जबकि दूसरे गंभीर यात्री समेत अन्य का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें