शहर के चौधरी टोला में अराजकतत्वों ने शनिवार को दूधनाथ मंदिर का शिवलिंग खंडित कर दिया। इस घटना की खबर से इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पाकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और आक्रोशित नागरिकों ने हंगामा शुरू कर दिया। खबर पाकर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ व कोतवाल ने मौके पर पहुंचे और आक्रोशित नागरिकों को समझा-बुझाकर शांत कराया। मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला चौधरी टोला में प्राचीन दूधनाथ मंदिर है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अराजकतत्वों द्वारा खंडित कर दिया गया। शनिवार की सुबह लोग जब मंदिर पहुंचे तो वहां पर शिवलिंग खंडित देखा। इस घटना की खबर फैलते ही हिन्दू समाज में आक्रोश व्याप्त गया। देखते ही देखते आसपास के मोहल्लों के नागरिक मौके पर एकत्र होने लगे।
यही नहीं आक्रोशित लोग बवाल करने को आमादा हो गए। शहर में तनाव की खबर पाकर सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीओ सिटी व कोतवाल में मौके पर पहुंचकर आक्रोशित नागरिकों को जल्द कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। जिसके बाद माहौल सामान्य हुआ। शहर कोतवाल हरमीत सिंह ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।