फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की चलती बस में आग, यात्रियों ने कूद करके बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच में डीजल रिसने की शिकायत की, अफसरों ने कहा-लखनऊ ले जाओ, बस में लगी आग
विज्ञापन

ऐसे कैसे सुरक्षित होगा सफर : हुसैनगंज चौराहे पर धू-धू कर जलती बस से कूदकर यात्रियों ने बचाई जान
बहराइच से लखनऊ आ रही उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की अनुबंधित बस में शनिवार को भीषण आग लग गई। हादसा शहर के व्यस्ततम चौराहे हुसैनगंज पर शाम करीब चार बजे हुआ। बस से कूदकर चार यात्रियों ने अपनी जान बचाई। बस को जलता देख राहगीरों में भगदड़ मच गई। हादसे में बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। बस के ड्राइवर का कहना है कि बहराइच डिपो में वह अफसरों से डीजल के रिसाव की शिकायत करता रहा, पर अफसरों ने कहा-बड़ी समस्या है, लखनऊ में सही कराना।
आलमबाग डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीके गर्ग ने बताया कि यूपी 70 ईटी 4456 की बस बहराइच से सवारियों को लेकर लखनऊ आ रही थी। बस को ड्राइवर आशीष चला रहा था, जिसमें सर्वजीत राठौर कंडक्टर था। लखनऊ पहुंचने के दौरान उसमें 14 यात्री सवार थे, जिसमें से 10 यात्री फैजाबाद रोड के पॉलीटेक्निक चौराहे पर उतर गए। चार सवारियों को आलमबाग बस अड्डे पर उतरना था।
विज्ञापन

धुआं निकलते देखा तो पीछे दौड़ा दी बाइक, ड्राइवर को दी जानकारी
हुसैनगंज चौराहे से पहले एक बाइक सवार ने बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलते देखा। उसने बाइक दौड़ा कर ड्राइवर को यह जानकारी दी। आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर बस में आग लगने की सूचना दी।
चालक ने आग बुझाने की कोशिश की, नाकाम रहा
ड्राइवर ने चौराहे पर बस रोकी और अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन देखते-देखते धुआं आग में तब्दील हो गया।
30 मिनट में पहुंची फायर बिग्रेड, तब तक जल चुकी थी बस
आसपास के लोगों ने 100 नंबर पर बस में आग लगने की सूचना दी। सूचना के 30 मिनट बाद फायर बिग्रेड पहुंची। तब तक पूरी बस खाक हो चुकी थी। उधर, बस में आग लगने से मुख्य मार्ग चारबाग से लेकर विधान भवन तक आवागमन ठप हो गया। लगभग एक घंटे तक सड़क जाम रही।
ऐसी जानलेवा लापरवाही...
डीजल लीकेज ठीक कर देते तो नहीं जलती बस
बहराइच में ड्राइवर की शिकायत पर बस के डीजल लीकेज को ठीक कर दिया जाता तो बस जलने से बच सकती थी। ड्राइवर ने बताया कि बहराइच अड्डे पर डीजल लीकेज की जानकारी होने पर डिपो के सभी जिम्मेदारोें से उसे ठीक कराने का अनुरोध किया था। जिम्मेदारों ने जवाब दिया कि बड़ी गड़बड़ी है, इसे लखनऊ में सही कराना। ड्राइवर ने फिर खुद उसे सही किया और यात्री लेकर लखनऊ की ओर रवाना हुआ।
एमडी ने की बाइक सवार की सराहना
परिवहन निगम के एमडी डॉ. राजशेखर ने बाइक सवार उस व्यक्ति की सराहना की, जिसने बेहतरीन कार्य को करते हुए बस के निचले भाग में आग लगने की सूचना ड्राइवर एवं कंडक्टर को दी और आगे बढ़ गया। एमडी ने बाइक सवार को प्रशंसा पत्र देेने का फैसला किया है। उन्होंने उसकी खोजबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

24 घंटे में मांगी रिपोर्ट
आलमबाग डिपो की चलती बस में आग लगने की 24 घंटे में रिपोर्ट मांगी गई है। इस सिलसिले में लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस को निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आग लगने का कारण पता चलेगा। अंदेशा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी है।
- डॉ. राजशेखर, प्रबंध निदेशक, यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें