फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मिट्टी भरे डंपरों से माह भर में फिर बदहाल हुईं सड़कें

Sat, 07 Dec 2024 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
रायबरेली में मुंशीगंज की बदहाल सड़क से होकर निकलते वाहन।
विज्ञापन
रायबरेली। ओवरलोड मिट्टी भरे डंपर सड़कों को बदहाल बना रहे हैं। इसके चलते माह भर पहले ही बनी कई सड़के उधड़ कर फिर से क्षतिग्रस्त हो गई हैं। शिकायत के बाद भी प्रशासनिक टीम इन ओवरलोड डंपरों के संचालन पर रोक नहीं लगा पा रही है। इसके चलते ही मुंशीगंज कस्बे में ओवरलोड डंपरों ने एक माह पहले मरम्मत की गई सड़क को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है। सड़क पर फैली मिट़्टी से उड़ता धूल का गुबार लोगों का आवागमन दुश्वार बना रहा है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते भदोखर थाना क्षेत्र के सुलखियापुर गांव में बेखौफ तरह से मिट्टी का अवैध खनन हो रहा है। यह मिट्टी शहर स्थित अलग-अलग साइड स्थलों तक पहुंचाई जा रही है। मिट्टी भरे ओवरलोड डंपर एम्स के पास से शहीद स्मारक रोड होकर निकलते हैं। मुंशीगंज में भी ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इस कारण सभी वाहनों को इसी मार्ग से होकर निकलना पड़ता है। इस कारण ओवरलोड डंपरों के कारण यहां कि सड़क क्षतिग्रस्त हो जाने से जगह-जगह गड्ढायुक्त हो गई है।
मुंशीगंज कस्बा निवासी कारोबारी रामनरेश, रामसिंह, नंदू किशोर ने बताया कि दिन भर उड़ती धूल से दुकानदारी भी चौपट हो रही है। घर के सामने दिन भर में कई बार पानी का छिड़काव करना पड़ता है। शिकायत के बाद भी अधिकारी इस पर रोकथाम लगाने को लेकर उदासीन बने हैं। खान अधिकारी उमाकांत ने बताया कि यदि रॉयल्टी के विपरीत मिट्टी निकाली जा रही है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें