लखनऊ। अलीगंज में पुराना हनुमान मंदिर के सामने सड़क चौड़ीकरण का काम कानूनी विवाद के कारण अभी शुरू नहीं हो पाएगा। लोक निर्माण विभाग ने बृहस्पतिवार को दो महीने बाद फिर से कब्जों को हटाने का अभियान चलाया, मगर पांच कब्जे कोर्ट में नया वाद दायर होने के चलते नहीं तोड़े जा सके।
अलीगंज में नया हनुमान मंदिर से नीरा नर्सिंग होम के बीच की सड़क चौड़ी की जानी है। अवैध कब्जों के कारण यह काम रुका हुआ है। मार्च में लोक निर्माण विभाग ने कब्जेदारों को 15 दिन का नोटिस जारी किया था। नोटिस का समय सात अप्रैल को पूरा हो गया था, पर कब्जे नहीं हटे। विभाग की टीम जब पहले कब्जा हटाने पहुंची तो लोगों ने खुद ही कुछ कब्जे हटाए। फिर भी यह काम अधूरा रहा। कुछ लोग कोर्ट भी गए थे, लेकिन उन्हें राहत नहीं मिली। विभाग के इंजीनियर महातम यादव ने बताया कि 10 दुकानें तोड़ दी गई हैं। कोर्ट से वाद का निस्तारण होने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
इसलिए चौड़ी हो रही सड़क
कपूरथला चौराहे से डंडइया वाली सड़क पर नया हनुमान मंदिर स्थित है। मंदिर से पहले सड़क फोरलेन है, लेकिन मंदिर के सामने करीब 250 मीटर में यह सिंगल लेन से कुछ अधिक रह जाती है। इस मार्ग पर आवागमन बहुत अधिक रहता है, जिससे अक्सर जाम लगता है। सामान्य मंगलवार और जेठ के बड़े मंगल पर यहां भारी भीड़ और मेला लगता है। इस कारण भी जाम की स्थिति बनती है। ऐसे में मंदिर के सामने वाली पट्टी पर सड़क करीब 10 मीटर चौड़ी की जानी है।
अतिक्रमण ढहाता बुलडोजर और उसे देखते दुकानदार। मौके पर तैनात पुलिस।