फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोलर स्केटिंग से किया जागरूक

Mon, 05 May 2014 11:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात नियमों का पालन करें। ड्राइविंग के समय हेलमेट या सीट बेल्ट का प्रयोग करें।
विज्ञापन


लाल बत्ती पर गाड़ी रोकने के साथ ही स्पीड लिमिट को ध्यान में रखें। नशे में गाड़ी न चलाएं और ड्राइविंग के समय मोबाइल का इस्तेमाल कतई न करें।

ऐसे ही संदेश रविवार को ‘स्टेट रोल बॉल चैम्पियनशिप’ में हिस्सा लेने प्रदेश भर से आए करीब 250 छात्र-छात्राओं ने रोलर स्केटिंग करते हुए राजधानी वासियों को दिए।

शुभम सोती फाउंडेशन और ट्रस्ट की ओर से आयोजित इस रोलर स्केटिंग का उद्देश्य रोड ट्रैफिक सेफ्टी के प्रति लोगों को जागरूक करना था। प्रतिभागियों ने शहीद स्मारक से लगभग 4 किलोमीटर स्केटिंग कर यह संदेश दिया।
विज्ञापन


बच्चों के हाथ में रोड सेफ्टी से संबंधित नारे लिखी तख्तियां थीं। इस दौरान बच्चों ने आकर्षक और रोमांचक करतब भी दिखाए। फाउंडेशन के संस्थापक आशुतोष सोती ने बताया कि उनका इकलौता बेटा शुभम सोती कक्षा बारहवीं का छात्र था।
विज्ञापन


15 जुलाई, 2010 को एक रोड एक्सीडेंट में उसकी मृत्यु हो गई। बाइक चलाते समय अगर उसने हेलमेट पहना होता तो शायद वह बच जाता।

आशुतोष ने बताया कि वह नहीं चाहते कि जिस तरह से उन्होंने अपना बेटा खोया है किसी और की भी जान जाए।

इसीलिए वह पिछले तीन साल से यातायात जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हर साल शुभम की पुण्यतिथि पर लोगों को जागरूक करने के साथ हेलमेट भी वितरित किए जाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें