लखनऊ। फैजुल्लागंज प्रथम में गौसनगर के निवासियों ने सड़क बनाने की मांग को लेकर रविवार को प्रदर्शन किया। गृहकर की रसीद लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि 10 वर्ष से पार्षद, विधायक और सांसद के यहां चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने समस्या के समाधान में कोई रुचि नहीं ली।
सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी के नेतृत्व में जुटे स्थानीय लोगों ने नगर निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग पूरी न होने पर अनशन की चेतावनी दी। प्रदर्शन में करुणेश पांडे, रमेश पाल, चमन, जितेंद्र, झब्बू लाल, ताराचंद चौधरी, मोहम्मद इरफान, ऊषा देवी, रघु, हरीश, मोहम्मद जावेद, मोहम्मद नईम, मनीराम, सुमन निगम, अशरफ अली, आलोक, उदय प्रताप यादव, अभिषेक मिश्रा आदि शामिल हुए।