फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से बरेली तक जल्द ही शानदार टोल फ्री रोड

Tue, 05 Apr 2016 02:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी से हरदोई, शाहजहांपुर और बीसलपुर होते हुए बरेली तक जल्द ही बेहतर टोल फ्री सड़क मिलेगी। इसके लिए राज्य सरकार ने केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से 15 हजार से ज्यादा पेड़ काटने की अनुमति मांगी है। चार छोटे-छोटे हिस्सों में बंटे इस प्रोजेक्ट पर 716 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


20 मीटर तक चौड़ी होगी सड़क
राज्य सरकार ने लखनऊ-पलिया स्टेट हाईवे (एसएच-25) को लखनऊ से शाहजहांपुर तक चौड़ा करने का फैसला किया है। इस हाईवे की कुल लंबाई 260 किलोमीटर है, जिसमें लखनऊ से शाहजहांपुर के बीच की दूरी 156.4 किलोमीटर है।

हरदोई से संडीला तक सड़क को टू लेन विद पेव्ड शोल्डर यानी 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। बाकी तीन हिस्सों लखनऊ से संडीला, संडीला से हरदोई और हरदोई से शाहजहांपुर तक सड़क को फोर लेन किया जाएगा।
विज्ञापन


फोर लेन की कुल चौड़ाई 17.5 मीटर होगी, जबकि ढाई मीटर चौड़े डिवाइडर होंगे। आबादी वाले हिस्सों में डिवाइडर की चौड़ाई 1.2 मीटर होगी।
विज्ञापन

केंद्र ने मांगी अनुमति, काटे जाएंगे 15 हजार से ज्यादा पेड़

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता वीके सिंह के मुताबिक, लखनऊ से शाहजहांपुर तक सड़क को चौड़ा करने के लिए 15,350 पेड़ काटने होंगे। इसके लिए केंद्र से अनुमति मांगी गई है।

इस प्रोजेक्ट के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। हरदोई से संडीला के बीच 65.5 किलोमीटर लंबाई में पेड़ों की संख्या बमुश्किल एक हजार है, इसलिए यहां काम तीन-चार दिन में शुरू हो जाएगा।

दूरी घटेगी, सस्ता होगा सफर
यहां बता दें कि वाया सीतापुर, लखनऊ से बरेली जाने के लिए 251 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-24) है, जहां वाहनों से टोल टैक्स वसूला जाता है। वहीं, लखनऊ-शाहजहांपुर स्टेट हाईवे पर कोई भी टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा।

शाहजहांपुर से बीसलपुर होते हुए बरेली तक 78 किलोमीटर लंबे टोल फ्री मार्ग का भी रख-रखाव बेहतर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

फिलहाल यह सड़क टू लेन है। यानी हरदोई-शाहजहांपुर-बीसलपुर होते हुए लखनऊ से बरेली तक फासला 234.4 किलोमीटर लंबा होगा। इस तरह स्टेट हाईवे के मार्फत लखनऊ से बरेली तक सफर न सिर्फ सस्ता होगा, बल्कि दूरी भी कम तय करनी पड़ेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें