फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लोगों के लिए मुसीबत बनी सीवर लाइन डालने के लिए खोदी गई सड़क

विज्ञापन
सड़क पर हुआ गड्ढा।
विज्ञापन
लखनऊ। लाला लाजपत राय वार्ड में आने वाले अलीगंज के सेक्टर में एम में पहले सीवर लाइन डालने और फिर सड़क बनाने में लापरवाही से यहां की एक बड़ी आबादी परेशान है। पिछले कई दिनों से हो रही बारिश होने से यहां पर सड़क का एक हिस्सा धंस भी गया। इससे हादसे का खतरा पैदा हो गया।
विज्ञापन

अलीगंज में संगम होटल से उस्मान एंक्लेव वाली रोड पर करीब 70 मीटर सीवर लाइन डालने का काम एक महीने पहले शुरू हुआ था। यह काम दो सप्ताह में ही पूरा होना था मगर निजी कंपनी सुएज इंडिया के ठेकेदार की ओर से लापरवाही किए जाने से यह काम एक महीने में पूरा हुआ। उसके बाद सड़क बनाने के लिए गिट्टी भी नहीं डाली गई। इधर कई दिनों से बारिश हो रही है। इससे खुदी मिट्टी बाकी कीचड़ बनकर सड़क पर फैल गई है और सड़क का एक हिस्सा भी धंस गया है। ऐसे में इस इलाके की करीब दस हजार की आबादी को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है।
मेन रोड होने के कारण इस पर सुबह से देर रात तक भारी आवागमन भी रहता है। क्षेत्रीय पार्षद राघव राम तिवारी ने बताया कि पहले तो ठेकेदार ने सीवर लाइन बिछाने में लापरवाही की और उसके बाद वह सड़क बनाने में लापरवाही कर रहा है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। इस बारे में नगर आयुक्त को से शिकायत की गई। जिसके बाद दोपहर में निजी कंपनी के कर्मचारी देखने आए। अब वह कुछ कर रहे हैं लेकिन जब तक सड़क नहीं बनेगी समस्या दूर नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें