फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 30 की उम्र, 50 का शरीर... समय से पहले मेनोपॉज

विज्ञापन
प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग।
विज्ञापन
लखनऊ। महिलाओं में 45 से 50 वर्ष की उम्र में होने वाला मेनोपॉज (रजोनिवृत्ति) अब 20-30 वर्ष की युवतियों को हो रहा है। स्त्री रोग विशेषज्ञों के अनुसार, मानसिक तनाव और प्लास्टिक बर्तनों के उपयोग से प्रीमैच्योर ओवेरियन इंसफिशिएंसी (पीओआई) के मामले बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

केजीएमयू के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की ओपीडी में रोज 2-4 मामले 40 वर्ष से कम उम्र वाली महिलाओं के आ रहे हैं। करीब तीन फीसदी महिलाएं पीओआई का शिकार हो रही हैं। विभाग की एडिशनल प्रोफेसर डॉ. मोना असनानी ने बताया कि 35 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के अंडाशय ने सामान्य काम करना बंद कर दिया है। लगभग 90 फीसदी मामलों में पीओआई का सटीक कारण अज्ञात रहता है। हालांकि, हानिकारक रसायन, प्रदूषण और आनुवंशिक विकार इसके जिम्मेदार माने जाते हैं। पीओआई के मामले अब 20 वर्ष से कम उम्र की युवतियों और किशोरियों में भी सामने आ रहे हैं। समय पर ध्यान न देने पर मां बनने की क्षमता प्रभावित हो सकती है, इसलिए इलाज जरूरी है।
विज्ञापन

इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज
-लगातार 3 महीने या उससे अधिक समय तक पीरियड्स का न आना।
-पीरियड्स का अनियमित होना या धीरे-धीरे बहुत कम हो जाना।
-अचानक बहुत तेज गर्मी लगना और रात में पसीना आना।
-चिड़चिड़ापन, तनाव, मूड में तेजी से बदलाव और नींद न आना।
-योनि का सूखापन और प्रजनन क्षमता में कमी।
-बचाव के लिए इन बातों का रखें ध्यान
-वजन संतुलित रखें और अत्यधिक हैवी एक्सरसाइज से बचें।
- कैल्शियम, विटामिन डी, आयरन और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करें।
- नशीले पदार्थों से बचें।
-थायरॉयड या किसी भी ऑटोइम्यून बीमारी का शुरुआती दौर में ही इलाज कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें