लखनऊ। न्यूज पेपर वितरक एसोसिएशन की मांग पर तेलीबाग, चिरैयाबाग में शिव मंदिर से फार्म तक की सड़क निर्माण के काम का उद्घाटन हुआ। क्षेत्र के लोग लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
इस संबंध में वृंदावन न्यूज पेपर वितरक एसोसिएशन के अध्यक्ष रामस्वरूप ने पार्षद प्रतिनिधि संजीव अवस्थी से मुलाकात कर मांग रखी थी। इसके पर संजीव अवस्थी ने कार्य का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि चिरैया बाग की अन्य टूटी सड़कों का भी जल्द निर्माण कराया जाएगा। इस मौके पर न्यूज पेपर वितरक एसोसिएशन के सदस्यों के अलावा विकास यादव, राजेश कुमार, मुन्ना यादव, कैलाश देवानंद, मनोज कुमार और रजत अवस्थी आदि मौजूद रहे।