फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मनकामेश्वर मंदिर के पास धंसी सड़क, आवागमन बंद

विज्ञापन
धंसी सड़क।
विज्ञापन
लखनऊ। मनकामेश्वर मंदिर के पास सोमवार दोपहर अचानक सड़क धंस गई। मौके पर करीब छह फीट गहरा गड्ढा हो गया है। सुरक्षा को लेकर बैरिकेडिंग कर रास्ता बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क भवन संख्या 502/017बी के पास धंसी है और यहीं चंद कदमों की दूरी पर मनकामेश्वर मंदिर है। इसी रास्ते से बड़ी संख्या में लोग मंदिर में दर्शन को जाते हैं। इलाके के करीब दो हजार परिवारों को भी इससे आवागमन में परेशानी हो गई है। सड़क धंसने के बाद सुरक्षा को लेकर स्थानीय लोगों ने बैरिकेडिंग कर दी है। पार्षद रंजीत सिंह ने बताया कि सड़क धंसने की जानकारी जलकल विभाग और सीवर सफाई का काम करने वाली निजी कंपनी सुएज इंडिया को दे दी गई है। कंपनी मंगलवार से मरम्मत का काम शुरू कर देगी। सड़क सीवर लाइन टूटने के कारण धंसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें