फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा को उपचुनाव के लिए बसपा के बाद एक और दल का समर्थन, राज्यसभा चुनाव में भी साथ का वादा

Mon, 05 Mar 2018 10:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गोरखपुर और फूलपुर लोकसभा सीटों पर हो रहे उपचुनाव में राष्ट्रीय लोकदल सपा प्रत्याशियों को समर्थन देगा। साथ ही राज्यसभा और विधानपरिषद चुनाव में भी सपा व बसपा के पक्ष में मतदान करेगा।

विज्ञापन


पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने कहा कि उपचुनावों में सपा उम्मीदवारों के समर्थन का फैसला केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से की गई वादाखिलाफी, सांप्रदायिकता का फैलाव रोकने और विपक्षी एकता की पहल को मजबूत करने के लिए लिया गया है।

आगामी राज्यसभा और विधान परिषद चुनाव में भी रालोद सपा व बसपा के पक्ष में मतदान करेगा। गौरतलब है कि रालोद का विधानसभा में एक सदस्य है।

पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल दुबे ने कहा कि रालोद का समर्थन किसान-नौजवान और गांव-गरीब विरोधी ताकतों के सफाये का काम करेगा। विधान परिषद सदस्य व सपा प्रवक्ता संजय लाठर ने रालोद के समर्थन का स्वागत करते हुए कहा है कि इससे सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ संघर्ष में मजबूती मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें