फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव में लाठीचार्ज के विरोध में रालोद करेगा प्रदर्शन, भाजपा सरकारों को किसान विरोधी कहा

Mon, 18 Nov 2019 10:44 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
संघर्ष के बाद घरों में छुपे किसानों को निकालती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मसूद अहमद ने कहा है कि उन्नाव जिले में किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज और 200 किसानों पर मुकदमे दर्ज करने के विरोध में रालोद 20 नवंबर को प्रदेश के सभी जिलों में जिलाधिकारी के मार्फत राज्यपाल को ज्ञापन भेजेंगे। 
विज्ञापन


डॉ .मसूद ने कहा कि उन्नाव में भाजपा सरकार की निरंकुश पुलिस इतनी बर्बरता से लाठियां भांजी हैं कि सैकड़ों किसान अधमरे हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने उनकी सुध लेना भी मुनासिब नहीं समझा। उल्टे किसानों पर पर मुकदमे दर्ज करा दिए हैं। कुछ किसानों की गिरफ्तारी भी की गई है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों पर लाठीचार्ज कोई नई बात नहीं है। केंद्र सरकार ने दिल्ली में प्रवेश करते समय किसानों पर लाठीचार्ज कराया था। कहा कि सरकार को चाहिए कि तत्काल किसानों की समस्याओं का हल करें जिससे किसान को आंदोलन करने की आवश्यकता न पड़े। प्रदेश के किसानों का आंदोलित होना स्वाभाविक है क्योंकि यह वर्ग किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह का अनुयायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें